नशे के विरुद्ध जिला कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव : टीम स्वराज

SHARE:

नजीबाबाद के सिकंदरपुर बसी गाँव में आयोजित महिला चौपाल में भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम ने नशे, घरेलू हिंसा और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाएँ कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगी।

नजीबाबाद/सिकंदरपुर बसी।
भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम के बैनर तले सोमवार को सिकंदरपुर बसी गाँव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर गजना पाल को ग्राम अध्यक्ष, कमलेश जोशी को उपाध्यक्ष, शोभा देवी को कोषाध्यक्ष और वीरवती देवी को सचिव चुना गया, वहीं अन्य महिलाओं को संगठन की सदस्यता दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए टीम प्रबंधक हरवेंद्र राणा ने बताया कि बिजनौर जिले के सभी ब्लॉक और तहसील स्तर पर संगठन का गठन पूरा हो चुका है। अब हर गाँव को संगठन से जोड़ने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिला अध्यक्ष निशि चौधरी ने कहा कि महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, घरेलू हिंसा और नशे की समस्या को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो टीम स्वराज की महिलाएँ हर गाँव से निकलकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करने को बाध्य होंगी।

तहसील अध्यक्ष सोनू चौधरी ने महिलाओं से संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने की अपील की। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष सीमा चौधरी ने कहा कि नजीबाबाद ब्लॉक को नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।

सभा में भारी संख्या में महिलाएँ मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से तहसील उपाध्यक्ष रेखा चौधरी, ब्लॉक सचिव रोशी राणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष ललिता देवी, मेनका तोमर, मीनू रानी, सुमन देवी, संतोष वाल्मीकि, मसरुफन, पूनम वाल्मीकि, सरस्वती देवी, कमला वाल्मीकि, गुड्डी देवी, किरण देवी, मिथलेश देवी, रेखा देवी, दीपा रानी सहित सैकड़ों महिलाएँ शामिल हुईं।

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment