भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन विस्तार करते हुए ग्राम पीपला जागीर निवासी चंद्रपाल सिंह को नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के संगठन विस्तार अभियान के तहत ग्राम पीपला जागीर निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र तेजा सिंह को नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के आदेश पर आयोजित बैठक के दौरान की गई।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि नूरपुर ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने अपनी मर्जी से निजी कारणों के चलते पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने संगठन को दिए अपने इस्तीफे में कहा कि वे आगे भी भारतीय किसान यूनियन में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहकर किसानों के हित में कार्य करते रहेंगे।

नियुक्ति अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने पर विशेष जोर दिया गया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि वे किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर ऋषिपाल सिंह, शीशपाल सिंह, विनीत धनकर, कोकिल चौधरी, लोकेश कुमार, बर्म सिंह, गौतम सिंह, विजेंद्र सिंह, हरज्ञान सिंह, कल्याण, पियूष, पंकज, राजपाल सिंह, लटूर सिंह, समरपाल सिंह, ध्यान सिंह, हिमांशु चौधरी, सफल चौधरी, अभय सिंह, अमित कुमार, दिनेश चौधरी, सतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
DPPNEWS से शिकुल कुमार की रिपोर्ट





