चांदपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पिता और मासूम बेटी की मौत, महिला गंभीर घायल

SHARE:

चांदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक पिता और उसकी मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पुठ्ठा निवासी हारून और उनकी लगभग तीन वर्षीय बेटी महेनूर के रूप में हुई है। हादसे में हारून की मां अनीसा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा

यह दुर्घटना चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर अकबरपुर तिगरी गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि हारून अपनी मां और बेटी के साथ चांदपुर से दवा लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित पोपुलर की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से भी जा टकराई।

चालक फरार, जांच जारी

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक और उसके साथ मौजूद लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का बयान

सीएचसी स्याऊ पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक चांदपुर अमित कुमार ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की। वहीं क्षेत्राधिकारी चांदपुर ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति और एक बच्ची की दुखद मृत्यु हुई है, जबकि अन्य घायल हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment