नशे के खिलाफ़ महिला शक्ति हुई एकजुट
नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम भदौला में भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम द्वारा एक महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान गाँवों में बढ़ते नशे के खिलाफ़ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता मार्च निकाला गया और नशे से होने वाले सामाजिक व पारिवारिक नुकसान पर चर्चा की गई।
कई गाँवों की महिलाओं ने लिया हिस्सा
इस कार्यक्रम में भदौला, जखाकी, जोगीरमपुरी, मौजमपुर, किशनपुर आवला सहित आसपास के गाँवों से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और नशे के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद की।
टीम स्वराज के पदाधिकारियों ने किया संबोधन
टीम प्रबंधक हरवेंद्र राणा ने महिलाओं से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने और गाँव-गाँव टीम को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष निशि चौधरी ने टीम स्वराज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए महिलाओं को संगठित रहने के लाभ बताए।
ब्लॉक अध्यक्ष सीमा चौधरी ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों से समाधान का आश्वासन दिया।
ब्लॉक उपाध्यक्ष सगुफ्ता सैफी ने सरकार द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों और उनसे जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
जिला मीडिया प्रभारी विकास कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
ग्राम स्तर पर टीम का गठन
कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्तर पर टीम स्वराज का गठन किया गया, जिसमें—
-
हेमलता देवी को ग्राम अध्यक्ष
-
संतोष देवी को ग्राम उपाध्यक्ष
-
ललिता देवी को ग्राम कोषाध्यक्ष
-
ज्योति देवी को ग्राम सचिव
-
पवन रानी को तहसील सचिव बनाया गया।
सैकड़ों महिलाओं की रही उपस्थिति
सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से दुलारी देवी, पूजा चौहान, सरोज देवी, गुड्डी देवी, संजना, संगीता देवी, गजरा, उमा देवी, शिवानी, सिमरन, फूलवती देवी, रेखा देवी, अनीता देवी, नूतन, इंद्रो देवी, मुन्नी देवी, सुदेशबाला, विजेता, बबीता, सन्नो देवी, मीरा, सोनी, शहनवाज, कमीनी, नीलम देवी, शीतल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।





