बिजनौर: संदिग्ध हालात में घर के अंदर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा राज़ खुलासा

SHARE:

बिजनौर ज़िले के हल्दौर थाना क्षेत्र के झालू कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति घर के अंदर मृत हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृत व्यक्ति की पहचान मुनेंद्र उर्फ़ मुन्नू (50), पुत्र रामचंद्र, के रूप में हुई है। परिवार वालों का कहना है कि मुनेंद्र पिछले कुछ समय से घर में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी का कई साल पहले बीमारी के कारण निधन हो चुका था, जबकि दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं।

पड़ोसियों को घर में लंबे समय तक कोई गतिविधि न दिखी, तो उन्होंने अंदर झांककर देखा। मुनेंद्र को बेहोश पड़े देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

जांच टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment