अफजलगढ़ में भूतपुरी पुल पर कांवड़ यात्रा से लौट रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर मौत। दूसरा युवक घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

अफजलगढ़, बिजनौर:
सावन के पवित्र माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा भूतपुरी पुल के पास हुआ, जहां बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
मृतक की पहचान उत्तराखंड के काशीपुर निवासी राज सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राज सिंह 17 जुलाई को कांवड़ यात्रा पर निकले थे और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।
हादसे में राज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे अमरपाल पुत्र प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।
इस दुखद हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान हुई इस दुर्घटना ने सभी श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया है।
डीपीपी न्यूज़ से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट






