फरार समीर, बिहार से हुआ गिरफ्तार।

SHARE:

दिल्ली मर्डर केस: नौशाद की हत्या कर फरार हुआ समीर, बिहार से गिरफ्तार

नई दिल्ली | दिल्ली के कीर्ति नगर थाना क्षेत्र में 5 जुलाई को हुए सनसनीखेज मर्डर केस का दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नौशाद नामक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी समीर को पुलिस ने बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने लगभग 1200 किलोमीटर का सफर तय किया और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसका लोकेशन ट्रेस कर धर दबोचा।

दिल्ली पुलिस

हत्या के पीछे था निजी रंजिश का कारण

पश्चिमी जिले के डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार, पूछताछ में आरोपी समीर ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और नौशाद के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। इसी शक को लेकर उसने नौशाद की हत्या की योजना बनाई। 5 जुलाई को मौका देखकर समीर ने नौशाद पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया।

घटना स्थल और नौशाद का बयान

यह वारदात कमला नेहरू कैंप के पास रेलवे लाइन के किनारे हुई थी। गंभीर रूप से घायल नौशाद को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ने से पहले पुलिस को बताया कि हमला समीर ने किया है, जो उसका पड़ोसी है।

पुलिस की तेज़ कार्रवाई

हत्या के बाद समीर पटना होते हुए बाढ़ पहुंच गया। लेकिन दिल्ली पुलिस की टीम ने उसकी तलाश नहीं रोकी। एसीपी विजय कुमार के निर्देशन और कीर्ति नगर एसएचओ संजीव डोढ़ीइंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा की टीम की मेहनत से आरोपी को ट्रैक कर बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया।

डीपीपी न्यूज़ से शिकुल कुमार की रिपोर्ट्

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment