बिजनौर में चल रहा फर्जी वाड़ा क्या?

SHARE:

बिजनौर रजिस्ट्री ऑफिस में आज भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम ने किया फर्जी वाडे का भाँडा फोड़! 

रश्मि राजपूत पत्नी स्व. सौरभ राजपूत की दुख भरी दास्तान सुनकर टीम स्वराज उनके समर्थन में उतर गयी और कलेक्ट्रेट स्थित राजिस्टार आफिस पहुँचकर फर्जी तरीके से किये गए दान पात्र और बैनामे की जानकारी ली जिस पर राजिस्टार गोल मोल जवाब देते नजर आये, रश्मि राजपूत के द्वारा लगाई गयी आपत्ति पर भी उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई और चुप चाप फर्जी वसीयत को आधार मानकर सास ने बहू के नाम संपत्ति दान पात्र कर दी!

टीम स्वराज के द्वारा हंगामा करने पर और रश्मि राजपूत की शिकायत पर फिलहाल बैनामे को निरस्त करने का आश्वासन दिया गया है!

भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम के द्वारा इस प्रकरण में http://@dppnewsकल जिला अधिकारी बिजनौर से मिलकर इस फर्जी वाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ़ कार्यवाही करने की माँग की जायेगी और कार्यवाही ना होने पर टीम स्वराज के द्वारा कलेक्ट्रेट में आंदोलन किया जायेगा!

टीम प्रबंधक हरवेंद्र राणा ने बताया कि जिला बिजनौर में भ्रस्टाचार अपने चरम पर है नीचे से लेकर उपर तक सभी की मिलीभगत से फर्जी काम किये जा रहे हैं और जिले के अधिकारी और जन प्रतिनिधि मंत्रियों के स्वागत में बिजी हैं उनको आम जनता की कोई फिक्र नही है!

पीड़िता का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपनी बच्ची सहित आत्महत्या कर लेगी जिसके जिम्मेदार उसके ससुराल पक्ष के लोग और इस सभी में लिप्त भ्रस्ट अधिकारी होंगे और उन्होंने इस सबके पीछे एक बड़े किसान नेता का हाथ होने की बात कही और कहा कि सब कुछ उनकी सह पर हो रहा है और जल्द ही वह उन सभी लोगों का नाम मीडिया के सामने सार्वजनिक करेंगी!

टीम स्वराज की तरफ से जिला महासचिव सुजाता कौशिक, डॉ. फातिमा सुलेमान नगर अध्यक्ष मंडावर, रस्मी चौधरी नगर अध्यक्ष बिजनौर, ललिता चौधरी मुख्य ब्लॉक उपाध्यक्ष किरतपुर, रिंकू चौधरी ग्राम अध्यक्ष महल्कि, सुनीता अग्रवाल, ब्लॉक सचिव, नीरू देवी, अनु देवी, कमला देवी, बबली देवी, सुरेखा देवी, मँजू देवी, पिंकी देवी, ममता देवी, शशि बाला, मनोज राजपूत, धर्मपाल सिंह, बिपिन कुमार, बलराम सिंह, आदि शामिल रहे!

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment