सोनू सूद को लेकर सियासत शिवसेना ने सोनू सूद को बताया बीजेपी का प्यादा प्रवासी मजदूरों की मदद में जुटे हैं सोनू सूद

शिवसेना के साथ सत्ता में https://dppnews.in/साझीदार कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा है कि शिवसेना को सोनू सूद के खिलाफ ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बन कर आए हैं.
सोनू सूद की आलोचना पर शिवसेना को उसके ही सहयोगी ने खरी-खरी सुनाई है. कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा है कि शिवसेना को सोनू सूद के खिलाफ ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था.
इस मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का भी बयान आया है जिन्होंने सूद के कार्यों की तारीफ की है. इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत अब अकेले पड़ते दिख रहे हैं. http://@dppnews
आपको बता दें कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने सोनू सूद की आलोचना की है और कहा है कि वो बीजेपी के कहने पर मजदूरों को घर भेजने में जुटे हैं. संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में अचानक एक महात्मा तैयार हो गया है. उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में सोनू सूद पीएम से मिलेंगे और बीजेपी के लिए यूपी-बिहार में प्रचार करेंगे.
शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि कई प्रवासियों को उनके घर भेजकर सोनू सूद ने काबिले तारीफ काम किया है. देशमुख ने कहा कि उन्होंने नहीं सुना कि संजय राउत ने इस बारे में क्या कहा है. सोनू सूद या कोई भी व्यक्ति ऐसी पहल करता है तो हमलोग उसकी तारीफ करेंगे.
सोनू सूद को लेकर सियासत के दो संजय भिड़ गए हैं. शिवसेना के संजय राउत को समझाते हुए कांग्रेस के संजय निरुपम ने कहा कि सोनू सूद की आलोचना नहीं की जानी चाहिए, बल्कि सोनू सूद जैसे लोगों की प्रशंसा होनी चाहिए, उनका सम्मान किया जाना चाहिए.






