दिल्ली- झमाझम बारिश के साथ तापमान में गिरावट

SHARE:

दिल्ली- झमाझम बारिश के साथ तापमान में गिरावट

\

28 डिग्री पर पहुंचा तापमान, दिल्ली के कई इलाकों में हो रही है
दिल्‍ली के कई इलाकों में आज यानी रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से एक बार फिर मौसम का मिजाज सुहावना हो गया है. बारिश के होने से तापमान में काफी गिरावट आई है, करीब 11am पर 28 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में आज दिन में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश होते रहने की उम्मीद है. दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में इस मौसम के हिसाब से अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक अनुकूल परिस्थितियां मिलने के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ रहा है.

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment