बिजनौर के चांदपुर में सोती महिला पर हमला, इंजेक्शन लगाने की कोशिश – ग्रामीणों में दहशत

SHARE:

बिजनौर: चांदपुर के जाफरपुर कुरई गांव में महिला पर हमले की सनसनीखेज़ वारदात, गर्दन पर वार और इंजेक्शन की कोशिश

 स्थान: जाफरपुर कुरई, थाना नूरपुर, चांदपुर, जनपद बिजनौर
तारीख: 03/4 अगस्त 2025
श्रेणी: अपराध / UP समाचार

नूरपुर से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट

जनपद बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरपुर कुरई गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रात एक महिला पर चारपाई पर सोते समय धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने कथित तौर पर इंजेक्शन लगाने की कोशिश भी की, लेकिन शोर मचने पर फरार हो गए।

महिला ने बताई आपबीती:

पीड़ित महिला तरन्नुम, जिनके पति नौशाद मंसूरी दिल्ली में कार्यरत हैं, अपने चार छोटे बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। तरन्नुम रात करीब 3 बजे आंगन में सो रही थीं। तभी उन्हें गर्दन पर किसी चीज के चुभने और कटने का अहसास हुआ। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने छुरा चलाने के बाद इंजेक्शन लगाने की भी कोशिश की, लेकिन वह अधूरा रह गया।

उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, जिससे हमलावर मौके से फरार हो गए। महिला ने हमलावरों में से एक को पहचाना जो काली टी-शर्ट और नेकर पहने हुए, लंबा-चौड़ा व्यक्ति था।

घटनास्थल पर मिला इंजेक्शन:

पुलिस और ग्रामीणों ने घटनास्थल की जांच की तो घर की दीवार पर एक पदार्थ से भरी इंजेक्शन की सीरिंज बरामद हुई। यह देखकर गांव में अज्ञात हमलावरों को चोर समझने की चर्चा तेज़ हो गई है।

पुलिस का बयान:

थाना नूरपुर प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि:

“फिलहाल किसी चोरी या लूट की पुष्टि नहीं हुई है। महिला के गले पर चाकू के निशान या इंजेक्शन के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। डॉक्टर द्वारा जांच की गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।”

ग्रामीणों में भय का माहौल:

इस घटना के बाद गांव में लोगों में डर और आक्रोश दोनों है। कई ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर चौकसी में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment