कीटनाशक विक्रेताओं की बड़ी लापरवाही उजागर, कई लाइसेंस निलंबित

SHARE:

किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशी रसायन उपलब्ध कराने की दिशा में डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स ने चांदपुर व बिजनौर तहसील क्षेत्रों में 20 कीटनाशक विक्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण और छापेमारी की।

AI P

बिजनौर से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट

इस छापेमारी अभियान में कई विक्रेताओं की गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं सामने आईं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई।

3 दुकानों के लाइसेंस निलंबित

गंभीर अनियमितताओं के आधार पर निम्नलिखित दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए:

  • गणपति बीज भंडार, चांदपुर

  • राजश्री कृषि सेवा केंद्र, खासपुर

  • विपिन खाद भंडार, शादीपुर चौराहा अमहेड़ा

कई दुकानों को नोटिस जारी

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए:

  • आर्य खाद बीज भंडार, खासपुर

  • मनोज बीज भंडार, चांदपुर

  • विश्वकर्मा फर्टिलाइजर, हीमपुर दीपा

  • विवेक खाद भंडार, हीमपुर बुजुर्ग

  • आईपीएल किसान सेवा केंद्र, कामराजपुर

  • गौरव खाद भंडार, नांगल सोती

प्रशासन की सख्ती जारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराना प्राथमिकता में है, और इस कार्य में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन की जनता से अपील

किसानों से भी अनुरोध किया गया है कि किसी भी असंदिग्ध या घटिया उत्पाद की जानकारी तुरंत कृषि विभाग या प्रशासन को दें।

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment