बिजनौर में अब शादी में भी ड्रोन उड़ाने के लिए लेनी होगी प्रशासन से अनुमति

SHARE:

बिजनौर में ड्रोन उड़ाने को लेकर अफवाहों के बीच प्रशासन ने सख्ती बरती है। अब शादी या अन्य आयोजनों में ड्रोन उड़ाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

SP Bijnor

बिजनौर से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट

जिले में बीते कुछ समय से आसमान में ड्रोन उड़ने की अफवाहें फैलने के बाद अब प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सोमवार को संयुक्त प्रेस वार्ता कर स्पष्ट किया कि अब शादी समेत किसी भी कार्यक्रम में ड्रोन उड़ाने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने बताया कि ड्रोन को लेकर जो दहशत फैली है, वह वास्तव में कुछ शरारती तत्वों द्वारा उड़ाए जा रहे हेलीकॉप्टर जैसे खिलौनों के कारण है। चांदपुर और नगीना क्षेत्र में भी ऐसे ही मामलों की पुष्टि हुई है।

सख्ती का ऐलान:

डीएम और एसपी ने कहा कि बिना अनुमति कोई भी उड़ने वाला उपकरण इस्तेमाल किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि रात की गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।

प्रशासन की जनता से अपील:

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी आसमान में लाइट या उड़ने वाला कोई उपकरण दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही अफवाहों से बचें और किसी भी खबर को बिना पुष्टि के साझा न करें।

बता दें कि बिजनौर प्रशासन की यह पहल सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है। ड्रोन तकनीक का दुरुपयोग रोकने के लिए यह निर्देश समयानुकूल माना जा रहा है।

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment