प्रेमिका और परिजनों के दवाब से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या!
बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव अजुपुरा जट में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका और उसके परिजनों के दवाब से मानसिक रूप से टूट चुके युवक संयम ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक था तीन बहनों का इकलौता भाई और पिता का सहारा
मृतक युवक संयम अपने घर में तीन बहनों का इकलौता भाई और बुजुर्ग पिता आत्माराम का एकमात्र सहारा था। मां का पूर्व में निधन हो चुका है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।
प्रेम प्रसंग बना जिंदगी का काल
संयम का पिछले तीन सालों से मण्डावर थाना क्षेत्र की किशनपुर निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि युवती ने युवक को साथ जीने-मरने के वादे किए थे। लेकिन युवती का रिश्ता किसी और से तय हो जाने के बाद, लड़की के परिजन और रिश्तेदार युवक पर दबाव बनाने लगे।
मानसिक दबाव में आकर उठाया आत्मघाती कदम
परिजनों का आरोप है कि गाजियाबाद में तैनात एक पुलिसकर्मी जो युवती का रिश्तेदार है, उसने संयम को लगातार धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसी दबाव में आकर युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, इंसाफ की मांग
घटना के बाद मृतक के पिता आत्माराम का बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लड़की, उसके परिजनों और धमकी देने वाले पुलिसकर्मी रिश्तेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही हीमपुर दीपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार मावी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
यह घटना समाज के उस स्याह पहलू को उजागर करती है, जहां प्रेम संबंधों में झूठे वादे और सामाजिक दबाव किसी की जान तक ले लेते हैं। अब जरूरत है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर न्याय दिलाया जाए।
DppNews से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट
➡️ क्या आपको लगता है कि प्रेमिका और उसके परिजनों को सजा मिलनी चाहिए? नीचे कमेंट करें।
📲 DPP News को फॉलो करें हर ज़मीनी खबर के लिए।






