बिजनौर के गांवों में रहस्यमयी ड्रोन की उड़ान से दहशत, पुलिस अब तक खाली हाथ

SHARE:

बिजनौर के ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे की उड़ान से खौफ का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

बिजनौर, उत्तर प्रदेश: नांगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई गांवों में देर रात रहस्यमयी ड्रोन कैमरे उड़ते देखे गए, जिससे आम जनता में भारी दहशत फैल गई है। ग्राम नंगल और हार्चनपुर में ग्रामीणों ने रात लगभग 10 बजे आकाश में उड़ते हुए अज्ञात ड्रोन कैमरे देखे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना अध्यक्ष सुशील सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस द्वारा लोगों को कुछ अन्य कहानियां सुनाकर ध्यान भटकाने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों में डर का माहौल साफ देखा गया।

ड्रोन से डर का माहौल

लगातार इन ड्रोन कैमरों की गतिविधियों के चलते ग्रामीण रात्रि में खुद गश्त लगाते हुए नजर आ रहे हैं। लोग अपने घरों की छतों पर पहरा दे रहे हैं और कई इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

प्रशासन अलर्ट लेकिन बेअसर

बिजनौर पुलिस प्रशासन ने इस रहस्य को सुलझाने के लिए टीमें गठित की हैं, लेकिन अब तक कोई खास कामयाबी नहीं मिल सकी है। ड्रोन कहां से आ रहे हैं, क्यों उड़ाए जा रहे हैं — यह सवाल अनुत्तरित हैं।

ग्रामीणों की मांग – कार्रवाई हो

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ड्रोन कैमरे की जांच में तेजी लाई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। फिलहाल, डर और अनिश्चितता के माहौल में लोग जीने को मजबूर हैं।

डीपीपी न्यूज़ से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment