नहटौर के मंडोरी गांव में गुलदार ने 10 साल की बच्ची पर हमला कर उसे उठा ले गया। अगले दिन उसका अधखाया शव ईख के खेत में मिला। ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप।

नहटौर (बिजनौर):
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मंडोरी में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में गुलदार ने 10 वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया। यह हादसा तब हुआ जब बच्ची शौच के लिए खेत की ओर गई थी। गुरुवार सुबह ईख के खेत में अधखाया शव मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया।
गुलदार हमला मंडोरी गांव में – क्या हुआ था?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवि कुमार की पुत्री कनिका (10 वर्ष) रोज़ की तरह बुधवार शाम 7 बजे के आसपास घर के पास शौच के लिए निकली थी। तभी ईख के खेत से अचानक निकले गुलदार ने बच्ची को दबोच लिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया।
रातभर की तलाश, सुबह मिला शव
परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की। खेत में गुलदार के पंजों के निशान और खून के धब्बे मिलने के बाद सभी सकते में आ गए। गुरुवार की सुबह जब पुनः तलाश की गई, तो घर से आधा किलोमीटर दूर ईख के खेत में कनिका का अधखाया शव मिला।
ग्रामीणों का गुस्सा, वन विभाग पर आरोप
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। एक साल पहले भी गुलदार ने इसी गांव की बच्ची कनिष्का को अपना शिकार बनाया था, बावजूद इसके वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
घटना की सूचना मिलने पर SDM धामपुर, CO और वन रेंजर मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि:
-
गांव के आसपास वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाए
-
गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं
-
शिकार बनी परिवार को मुआवजा दिया जाए
गुलदार द्वारा हमला कर बच्ची की जान ले लेना केवल एक हादसा नहीं, एक बड़ी प्रशासनिक चूक है।
अब वक्त आ गया है कि प्रशासन और वन विभाग इस खतरे को गंभीरता से लें ताकि फिर कोई मासूम शिकार न बने।
DppNews से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट
➡️ ऐसी और अपडेट्स के लिए DPP News को बुकमार्क करें और फॉलो करें।
🗨️ इस मुद्दे पर आपकी राय क्या है? नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।






