बिजनौर में गुलदार का बढ़ता आतंक!

SHARE:

बिजनौर: खेत में चारा लेने गई महिला पर गुलदार का जानलेवा हमला, हालत नाजुक

घायल महिला उपचार के दौरान

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पिलाना में खेत पर चारा लेने गई एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके साथ मौजूद एक और व्यक्ति भी घायल है।

ग्रामीणों ने दिखाया साहस, बचाई महिला की जान

हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और हिम्मत दिखाकर महिला को गुलदार से बचा लिया। इस दौरान गुलदार मौके से जंगल की ओर भाग गया, लेकिन महिला को गहरी चोटें आईं।

वन विभाग सक्रिय, लगाया जाएगा पिंजरा

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार की तलाश शुरू की गई। विभाग ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इलाके में पिंजरा लगाया जाएगा, ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

महिला की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

गंभीर रूप से घायल महिला को पहले हल्दौर सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई और बेहतर इलाज के लिए बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

गुलदार का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

पिछले कुछ समय से बिजनौर के कई गांवों में गुलदार के लगातार दिखने और हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों में भारी दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम करने की मांग की है।

 

 

DppNews से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट

 

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment