बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी। किसानों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप।
बता दें कि थाना शिवाला कलां क्षेत्र के ग्राम मुस्ताबाद श्यामपुर में किसानों के ट्यूबवेलों से चोरी होने का मामला सामने आया है, किसानों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते छः माह के अंदर बीती रात फिर तीसरी बार गांव के 6 किसानो के ट्यूबवैलो से चोर केविल ऑपरेटर, स्टार्टर, चुरा कर ले गए हैं।
किसानों का आरोप है। कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होतो जा रहे है। क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है। जिसपर क्षेत्रीय पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। इससे पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी है। जिनका पुलिस आज तक भी खुलासा नहीं कर पाई है।
DppNews से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट्…






