हिन्द युवा महाशक्ति सेना में लोकेंद्र बने तहसील अध्यक्ष धामपुर, अमित ब्लॉक अध्यक्ष नहटौर बने

नहटौर/नारायणपुर: नहटौर ब्लॉक के गाँव नारायणपुर में हिन्द युवा महाशक्ति सेना टीम के द्वारा एक सामाजिक सभा का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं में बढ़ते हुए नशे और सामाजिक कुरुतियों और सामाजिक बुराइयों पर चर्चा हुई! https://dppnews.in/15766/
टीम के रास्ट्रीय अध्यक्ष हरवेंद्र राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्द युवा महाशक्ति सेना टीम के द्वारा गाँव गाँव सभाएँ की जायेंगी और गाँव की समस्याओं और समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए प्रयास किये जायेंगे और लोगों को संगठित किया जायेगा!
जिला अध्यक्ष शुभम कटारिया ने युवाओं को टीम के द्वारा किये जाने वाले कैरियर काउंसलिंग के इवेंट के बारे में जानकारी दी और उसका लाभ उठाने के लिए आग्रह किया!
बबलू चौधरी, मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद ने सभी से नशे से दूर रहने और परिवार पर ध्यान देने की अपील की!
डॉ. धर्मेंद्र चिकारा मुख्य जिला उपाध्यक्ष ने सभी ग्रामवासियों से टीम से जुड़ने और मज़बूत बनाने की अपील की!
अमित देशवाल जिला संगठन मंत्री ने समाज में टूटते हुए रिश्तों पर सभी से ध्यान देने और उसकी जानकारी टीम को देने की अपील की! http://@dppnews
विकास कुमार जिला कोषाध्यक्ष ने टीम के उद्देश्यों और कार्यशैली से सभी को अवगत कराया!
सभा की अध्यक्षता फत्ते सिंह ने की और मंच संचालन राजकुमार चौधरी के द्वारा किया गया!
लोकेंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष धामपुर, अमित कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष नहटौर, सुरेश कुमार को तहसील उपाध्यक्ष धामपुर, अंकुल कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष नहटौर नियुक्त किया गया!
सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे जिनमें मुख्य रूप से रावेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद, रूपेन्द्र सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष किरतपुर, मनोज चौधरी जिला उपाध्यक्ष, रोबिन कुमार जिला सचिव, युधवीर सिंह ब्लॉक सचिव, कैलाश सिंह ब्लॉक महासचिव किरतपुर, राजेंद्र प्रसाद सलाहकार, पंकज तोमर ब्लॉक अध्यक्ष जलीलपुर, जसवीर तोमर तहसील उपाध्यक्ष चाँदपुर, डॉ. नईम अहमद जिला सचिव,
संजीव चौधरी, प्रेमपाल सिंह, अभिषेक चौधरी, सुबोध चिकारा, शिव प्रसाद, प्रदीप कुमार, नूर हसन, दिव्य मोहन सिंह, रवि कुमार, आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे!






