कोरोना बेड के नाम पर ब्लैकमार्केटिंग-केजरीवाल

SHARE:

कोरोना बेड के नाम पर ब्लैकमार्केटिंग करने वाले अस्पताल पर होगी कार्रवाई: केजरीवाल
कोरोना मरीजों का इलाज करना ही पड़ेगा दिल्ली सरकार का आदेश, नहीं माने तो होगी कार्रवाई
दिल्ली के CM केजरीवाल ने कोरोना बेड की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले दिल्ली के सभी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि 1 शख्स को प्राइवेट अस्पताल ने बेड देने से मना कर दिया. जब एक TV प्रोग्राम में एंकर ने लाइव कॉल किया तो पहले तो अस्पताल ने मना किया, लेकिन बहुत ज्यादा गिड़गिड़ाने पर अस्पताल ने आठ लाख रूपए मांगे.
कुछ निजी अस्पताल महामारी के समय में गलत हरकत कर रहे हैं, इसे बेड की ब्लैक मार्केटिंग कहेंगे.
ब्लैक मार्केटिंग इसलिए होती है क्योंकि अस्पताल में कितने बेड हैं या नहीं इसकी जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही थी, इसलिए हमने कोरोना एप लांच किया गया था. एप लांच करने के बाद से बवाल मच गया है, अब अस्पताल ही बेड की जानकारी अपडेट कर रहे हैं.
CM केजरीवाल ने कहा, चंद लोगों ने माफिया बनाया हुआ था इसे तोड़ने में समय लग रहा है. जिनमें कुछ अस्पताल पावरफुल हैं जिनकी राजनीतिक दलों में पहचान है, वो अस्पताल वाले अब धमकी दे रहे हैं लेकिन इलाज तो करना ही पड़ेगा. वो पार्टी के आकाओं से कुछ नहीं करवा सकते, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. सभी प्राइवेट अस्पतालों के मालिकों को शुक्रवार से बुलाया जा रहा है, साफ निर्देश है कि कोरोना मरीजों का इलाज करना ही पड़ेगा.
CM केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि शुक्रवार को 33 अस्पतालों के साथ बैठक हुई थी. शनिवार सभी अस्पतालों के साथ बैठक हो जाएगी. हमारी सरकार सभी अस्पतालों की समस्या का समाधान भी ढूंढ रही है. मुझे कुछ दिन का समय दीजिए. दुनिया मे पहली बार ऐसा एप बना है जो अस्पतालों में बेड का डेटा जनता के लिए पारदर्शी कर रहा है. दिल्ली में कोरोना एप लांच होने के बाद से 1100 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में मंगलवार से अब-तक एडमिट हुए हैं.
CM केजरीवाल ने आगे बताया, दिल्ली में आज 5300 टेस्टिंग हुई है. टेस्ट बंद नहीं हुई है. दिल्ली में 42 लैब टेस्ट करती हैं, जिनमें से 6 लैब बदमाशी कर रहे थे. उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है. 36 लैब अब भी काम कर रहे हैं. दिल्ली सरकार के 17 कोविड सेंटर हैं वहां भी टेस्ट कराई जा सकती है.
DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment