Bijnor News: चांदपुर में न्यूज चैनल पर भ्रामक बयान देने वाला युवक गिरफ्तार

SHARE:

चांदपुर पुलिस ने भ्रामक बयान देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार | 

स्थान: चांदपुर, जनपद बिजनौर
तारीख: 4 अगस्त 2025
श्रेणी: अपराध समाचार, Bijnor News

चांदपुर से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट

जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में भ्रामक और अनर्गल बयान देने के आरोप में सादिक पुत्र अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने भतीजे के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर एक न्यूज चैनल पर भ्रामक वक्तव्य दिया था, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।

पूरा मामला क्या है?

दिनांक 04.08.2025 को श्री सन्दीप कौशिक पुत्र श्री बागेश्वर प्रसाद (निवासी मोहल्ला कायस्थान, शिवलोक कॉलोनी, थाना चांदपुर, बिजनौर) ने थाना चांदपुर पर तहरीर दी कि सादिक पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी मोहल्ला चाहसंग, थाना चांदपुर ने अपने भतीजे आरिफ के विरुद्ध पहले से पंजीकृत मुकदमे (मु0अ0सं0 414/2025) के संबंध में न्यूज चैनल पर अनर्गल और भ्रामक बयान दिया।

इस बयान से सांप्रदायिक तनाव और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी, जिसके चलते थाना चांदपुर में मु0अ0सं0 430/25 धारा 196(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्यवाही:

थाना चांदपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सादिक पुत्र अब्दुल रशीद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: सादिक

  • पिता का नाम: अब्दुल रशीद

  • निवासी: मोहल्ला चाहसंग, कस्बा व थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर

    मुख्य बिंदु :

    • सोशल मीडिया/न्यूज चैनल पर भ्रामक व आपत्तिजनक बयान देने पर मुकदमा दर्ज

    • धारा 196(2) बीएनएस के तहत आरोपी को किया गया गिरफ्तार

    • बयान से शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका

    • चांदपुर पुलिस ने तत्परता से की कार्यवाही

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. उपनिरीक्षक श्री हिमांशु पंवार, थाना चांदपुर

  2. कांस्टेबल अनिल दयाल (1504), थाना चांदपुर

DPP NEWS
Author: DPP NEWS

Leave a Comment