स्योहारा में बुजुर्ग लापता: घास लेने गए थे जंगल, रामगंगा नदी में तलाश जारी!

स्योहारा, बिजनौर:
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव सिपाही वाला से 70 वर्षीय बुजुर्ग जयपाल सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह मंगलवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। जानकारी के अनुसार वे घर से जंगल की ओर घास लेने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने जब उन्हें खोजा और कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बुजुर्ग की तलाश में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे और गांव के पास बहने वाली रामगंगा नदी के आसपास रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो पानी और नदी के आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है। ग्रामीणों के सहयोग से भी खोजबीन की जा रही है।

परिवारवालों को उम्मीद है कि जयपाल सिंह जल्द ही सुरक्षित मिल जाएंगे। घटना को लेकर गांव में चिंता और भय का माहौल है। प्रशासन द्वारा जल्द ही घटना की अपडेट साझा किए जाने की संभावना है।
डीपीपी न्यूज़ से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट






